असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स ने आयोजित की परिचर्चा, शामिल हुए पुलिस कप्तान
गंज बासौदा
आचार्य विद्यासागर गौशाला में समाज हित में पत्रकार एवं पुलिस की भूमिका विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन रखा गया। उक्त परिचर्चा में पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे, एसडीओपी शिखा भलावी, तहसीलदार अरविंद यादव सहित नगर के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार सम्मिलित हुए। परिचर्चा में एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं आचार्य विद्यासागर जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे, एसडीओपी शिखा भलावी, तहसीलदार अरविंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव, गोविंद नायक, कैलाश सक्सेना, असेंबली का एमपी जर्नलिस्ट्स अन्य सदस्यों द्वारा फूल मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
वहीं जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रही पुलिस पंचायत ने जिलेभर में वृद्ध जनों को संबल प्रदान किया है एवं पारिवारिक मामलों में सुलह का एक बेहतरीन मंच तैयार कर दिया है। परिचर्चा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कहा कि पत्रकारों की भूमिका एक सभ्य समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आजादी के आंदोलन में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण थी। स्वतंत्रता के नायक गोपाल कृष्ण गोखले , महात्मा गांधी सहित सभी प्रमुख स्वतंत्रता सैनिक पत्रकारिता के माध्यम से आजादी के लिए अलख जागते थे। स्वतंत्रता के पश्चात भी इमरजेंसी के दौर में जब पत्रकारों के कार्यालयों में ताले डाल दिया गए, प्रतिष्ठान जला दिए गए, उस दौर में भी पत्रकारों ने जीवटता का परिचय देते हुए भी लोकतंत्र की मशाल जलाकर रखी। आज यदि हम सब सभ्य समाज का निर्माण करना चाहते हैं तो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सकारात्मक के साथ अपने कर्तव्य निभाने होंगे। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से अपील की कि सबसे तेज अथवा ब्रेकिंग खबर बनाने की अपेक्षा, खबर की नियत एवं तथ्यों पर जोर दिया जाना अति आवश्यक है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने परिचर्चा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पत्रकारिता बहुत मजबूत है, इसी के बलबूते पर भारत एक मजबूत राष्ट्र बना है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एवं समाज का आईना हैं। समाज में अच्छा या बुरा क्या घट रहा है, इसकी जानकारी हमें पत्रकारिता के माध्यम से ही लगती है। युवा पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉक्टर चौबे ने कहा कि पुलिस एवं पत्रकार दोनों को समाज में स्थित पीड़ित पक्ष को ध्यान में रखकर अपना दायित्व के निर्वहन करना चाहिए हमारे कार्यों से समाज के पीड़ित पक्ष को न्याय मिले ऐसा हम सब का प्रयास होना चाहिए। परिचर्चा को तहसीलदार अरविंद यादव सहित नगर के वरिष्ठ पत्रकार सौदान सिंह यादव, गोविंद नायक एवं कैलाश सक्सेना ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एवं उनकी कार्यकारिणी को कार्यकाल पूर्ण होने पर विदाई दी गई एवं संगठन के नवीन नगर अध्यक्ष बृजेश राठौर, सचिन हेमंत आनंद एवं कार्यकारिणी को नवीन जिम्मेदारी सौंप गई।
आचार्य विद्यासागर गौशाला को देखकर आनंदित हुए पुलिस अधीक्षक एवं पत्रकार*
कार्यक्रम स्थल आचार्य विद्यासागर गौशाला में स्थित गौवंश एवं गौशाला की व्यवस्था को देखकर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत चौबे सहित अन्य अधिकारी एवं पत्रकार गण आनंदित हो उठे। सभी ने गौशाला द्वारा गौ वंश के लालन पालन की व्यवस्थाओं पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। गौशाला समिति द्वारा भी परिचर्चा में पधारे अतिथियों एवं समस्त पत्रकारों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में असेंबली ऑफ़ एमपी जर्नलिस्ट्स के सभी सदस्य पत्रकार सहित नगर के सभी गणमान्य पत्र का उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें