गौ सेवा से कट जाते हैं पाप राजा परीक्षित की कहानी... - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

गौ सेवा से कट जाते हैं पाप राजा परीक्षित की कहानी...

 

               *गंज


 बासौदा*- श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित सौरभ कृष्ण शास्त्री ने बिभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को जागृत किया राजा परीक्षित की कहानी द्वारा विभिन्न प्रकार के चरित्र चित्रण उदाहरण  के साथ प्रस्तुत किए। आज संगीतकार मंडल द्वारा बिभिन्न रागों राग यमन व भैरवी में भजन प्रस्तुत किये गये जिनको सुनकर जनता भाव विभोर हो गई।  भागवत कथा में भगवान की कृपा  जनता जनार्दन महसूस कर रही है इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है लेकिन कथा पंडाल में गर्मी का नामोनिशान नहीं है कथा स्थल पर ठंडी ठंडी हवा चलती रहती है ।यह  क्वेटन  नदी के समीप प्रसिद्ध शिव मंदिर एवं हनुमान मंदिर का प्रताप है। आज कथा में  गौ सेवा का महत्व भी बताया व कहा कि गौ  सेवा से बड़े से बड़े पाप कट जाते हैं। आज की भागवत कथा में कुल्हार,हतोशा, बरेठ, गंज बासौदा , भाल बामोरा ,उदयपुर, पुरवाई,खड़ाखेड़ी सहित अनेकों गाँव से आम जन कथा सुनने पहुँचे। ईश्वर की दया से कथा सुनने प्रतिदिन लगभग दुगनी सँख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। मुख्य यजमान -राजा राम कुशवाहा,सह यजमान नितेन्द्र दांगी, कुलदीप दांगी,इंद्र राज दांगी,बलराज सिंह यादव,दीपक कुशवाहा,रवि यादव सहित अनेक श्रद्धालु भी मौजूद रहे।पूजन संचालन राहुल शर्मा ने किया। भागवत कथा का  संचालन एवं मैनजमेंट संभाल रहे सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र सक्सेना ने सभी उपस्थित ग्राम वासियों का धन्यवाद  किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज