घर-घर नल से जल के दावों की खुली पोल, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण खोखले साबित हुये प्रशासन के दाबे किराये के टेंकरो से चल रहा काम - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 20 जून 2026

घर-घर नल से जल के दावों की खुली पोल, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण खोखले साबित हुये प्रशासन के दाबे किराये के टेंकरो से चल रहा काम

घर-घर नल से जल के दावों की खुली पोल, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

 विदिशा,
नटेरन क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराया, किराए के टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण, बुजुर्ग महिलाएं दूर-दूर से ला रही पानी
सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं शमशाबाद तहसील के नटेरन क्षेत्र में हालात इन दावों की हकीकत बयां कर रहे हैं। क्षेत्र के कई गांवों में भीषण पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कई परिवार रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए किराए के टैंकरों पर निर्भर हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। गांव की महिलाएं सिर पर बर्तन रखकर दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच पानी के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलना उनकी मजबूरी बन गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज