सरकार के लिए स्मार्ट मीटर बने मुसीबत, नागरिकों ने घेरा थाना; अधिकारियों ने लगाया मारपीट का आरोप दोनों पक्षों ने सोंपा आवेदन - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 5 जून 2026

सरकार के लिए स्मार्ट मीटर बने मुसीबत, नागरिकों ने घेरा थाना; अधिकारियों ने लगाया मारपीट का आरोप दोनों पक्षों ने सोंपा आवेदन

स्मार्ट मीटर बने मुसीबत, नागरिकों ने घेरा थाना; अधिकारियों ने लगाया मारपीट का आरोप             
गंजबासौदा के वार्ड क्रमांक 08 वेदनखेड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विद्युत विभाग और स्थानीय नागरिकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। वार्डवासियों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी जबरन घरों में घुसकर स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार ओर जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल कर रहे हैं। नागरिकों की मानें तो स्मार्ट मीटर में बिल अधिक आ रहे हैं 
वहीं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एई सन्नी वर्गीस ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर स्थापना के दौरान वार्ड निवासी संदीप ठाकुर ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ मारपीट की।
घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं एवं वार्डवासी थाने पहुंच गए। महिलाओं सहित नपा उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने विद्युत अधिकारियों पर अभद्रता करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा देर शाम तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। दोपहर से लेकर शाम तक थाने में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।स्मार्ट मीटर लगाने घुसी बिजली टीम से भड़कीं महिलाएं, थाने पहुंचा 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा!
गंजबासौदा के वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। घरों में जबरन घुसने और बदतमीजी करने के आरोपों के बाद स्थानीय रहवासी और विद्युत विभाग के अधिकारी आमने-सामने आ गए।
 यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों को कार्रवाई के लिए सिटी कोतवाली थाने के चक्कर काटने पड़े।
🔌 बंद घरों में घुसने का आरोप, भड़क उठे रहवासी 
टीम का आगमन: बिजली कंपनी के एई (Assistant Engineer) सन्नी वर्गीस के नेतृत्व में टीम वार्ड नंबर 8 पहुंची थी।
महिलाओं का फूटा गुस्सा: वार्ड की महिलाओं का आरोप है कि पतियों की गैर-मौजूदगी में बिजली टीम जबरन उनके घरों में घुसने लगी।बदतमीजी की शिकायत: टोकने पर टीम द्वारा कथित तौर पर बदतमीजी की गई, जिसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया
नेताजी की एंट्री: स्थानीय लोगों ने तुरंत नगरपालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर को मौके पर बुलाकर आपबीती सुनाई।
⚖️ दोनों पक्षों ने थाने में ठोकी अर्जी 
रहवासियों का हल्लाबोल: एई सन्नी वर्गीस के व्यवहार से नाराज होकर वार्ड के सैकड़ों महिला-पुरुष एकजुट होकर सिटी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी का पलटवार: दूसरी तरफ, एई सन्नी वर्गीस ने रहवासियों के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे निराधार बताया और खुद भी थाने में आवेदन सौंप है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज