भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई
गंजबासौदा, आज दिनांक 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि त्योंदा रोड स्थित डॉ श्यामाप्रसाद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर मनाई गई इस अवसर पर विधायक श्री हरीसिंह जी रघुवंशी अपने उद्धबोधन में बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी ,शिक्षाविद एवं राष्ट्र चिंतक थे उनकी योग्यता के आधार पर देश की प्रथम संविद सरकार में नेहरू मंत्रिमंडल में केंद्रीय उधोग एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री बनाये गए थे लेकिन नेहरू,लियाकत समझौता,जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा (अनुच्छेद 370)एवं देश के बटवारे के बाद पाकिस्तान में हो रही हिंदुयों की हत्यायो के प्रति नेहरू सरकार के नरम रुख की नीतियों के विरोध में केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देकर एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल जनसंघ की स्थापना की ओर धारा 370 को हटाने के लिए जनांदोलन किया और जम्मू कश्मीर में बिना परमिट के प्रवेश किया और गिरफ्तारी दी ओर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को जेल में बन्द कर दिया गया जेल में बन्द के दौरान रहस्यमयी तरीके से उनकी आज के दिन मृत्यु हो गई जिसे हम सभी बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं विधायक श्री हरिसिंह जी रघुवंशी ने सभी से डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल जी यादव ने भी डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें