जमीन नपती को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कई घायल - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 12 जून 2026

जमीन नपती को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कई घायल

जमीन नपती को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, कई घायल

विदिशा ,
 करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुगनाखेड़ी में जमीन की नपती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के राधेश्याम मीणा, हरी मीणा एवं वीरेंद्र मीणा पटवारी और चौकीदार की मौजूदगी में जमीन की नपती करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के जवाहर सिंह, मंसाराम, विवेक, गुलाब सिंह गौतम सहित अन्य लोगों ने विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया। विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
घटना में घायल हुए लोग जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में उपचार करा रहे हैं। कुछ घायलों की मलहम-पट्टी की जा रही है, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को टांके लगाए जा रहे हैं।
घायलों का आरोप है कि घटना की सूचना करारिया थाने में देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज