अग्रवाल संघ मुरैना का भव्य सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 14 जून 2026

अग्रवाल संघ मुरैना का भव्य सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अग्रवाल संघ मुरैना का भव्य सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुरैना, 14 जून 2026
 गांधी मैरिज होम, बाल निकेतन रोड, मुरैना में आज अग्रवाल संघ मुरैना की नवीन कार्यकारिणी के सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन महाराज एवं माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल संघ के संरक्षक श्री महेश चंद्र अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष  मोहनलाल बंसल तथा महामंत्री  रवि गर्ग उपस्थित रहे।
समारोह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  रामदास बंसल, सलाहकार  रविकांत गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  गिरजेश गर्ग, महासचिव श्री राजेश मित्तल, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष  अशोक मंगल, मंत्री  माधव कुमार गोयल, मंत्री  जगदीश अग्रवाल तथा अग्रवाल संघ युवा मंडल के अध्यक्ष  राहुल गोयल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया तथा सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया। सभी सदस्यों ने कतारबद्ध होकर संगठन एवं समाज के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए शपथ ली कि वे पूर्ण श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद, समानता, सेवा, सहयोग एवं मानवता के आदर्शों का पालन करेंगे। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे तथा समाज की प्रतिष्ठा एवं संगठन की मर्यादा को बनाए रखते हुए उसके सर्वांगीण विकास के लिए तन, मन एवं धन से यथाशक्ति योगदान देते रहेंगे।
यह शपथ संगठन की एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बनी। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने अग्रवाल समाज के उत्थान एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज में एकता बनाए रखने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर विशेष बल दिया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिला अध्यक्ष श्री रामदास बंसल के नेतृत्व में जिले भर में एकजुट होकर समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री मुन्नालाल अग्रवाल को अग्रवाल संघ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करते हुए पगड़ी, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अग्रवाल संघ के संरक्षक श्री महेश चंद्र अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल अग्रवाल द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल संघ जिला मुरैना द्वारा संगठन के संरक्षक श्री महेश चंद्र अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल अग्रवाल, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्री मोहनलाल बंसल, महामंत्री श्री रवि गर्ग तथा भितरवार से पधारे श्री राधेलाल अग्रवाल का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में महेश चंद गोयल, बृजेश कुमार बंसल, संजय अग्रवाल, भारत कुमार गोयल, रामकुमार मंगल, राजकुमार बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज गोयल, राधेश्याम बंसल, कृष्ण भान गर्ग, कमल गर्ग, बृजेश गोयल, त्रिलोकचंद गर्ग, राकेश कुमार गुप्ता, रघुवीर प्रसाद बंसल, पूरनचंद गोयल, अमित कुमार मंगल, पवन कुमार अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विनोद गोयल, रामनिवास अग्रवाल, नरेश बंसल, दिनेश चंद गुप्ता, नीरज सिंघल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पुलकित गोयल, सुनील कुमार गर्ग, दीपक मंगल, सौरभ मित्तल, मनीष गुप्ता, पवन कुमार गर्ग, कुणाल मित्तल, सनी गोयनर, डॉ. देव गर्ग, गिर्राज मंगल, गिरीश अग्रवाल एवं श्रीमती माला गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज