*भोपाल के ऐशबाग में 600 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर एक्शन शुरू, भारी पुलिस बल तैनात*
*भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्थित जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से क्वार्टरों को जमींदोज किया जा रहा है।*
*कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर एक्शन जारी है। कार्रवाई के चलते इलाके में हलचल का माहौल है।*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें