*यातायात पुलिस दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत गंजबासौदा शहर में 01 से 21 नवंबर तक रहेगी डायवर्सन व्यवस्था*
दीपावली एवं आगामी त्योहारों के दौरान गंजबासौदा शहर में त्योहारी बाजार के चलते ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। साथ ही कृषि उपज के क्रय-विक्रय के लिए आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और भारी वाहनों के आवागमन और आवागमन के दौरान साइड मे खड़े करके चले जाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो जाता है और आम जनमानस को आने जाने मे दिक्क़त का सामना करना पड़ता है .इस कारण शहर बासोदा मे ट्रैक्टर ट्राली और भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग :-
1. भावशार पुलिया से जस्तम्भ और सिंधी तिराहा के बीच .
2. रेलवे स्टेशन,जय स्तम्भ, शीतला माता मंदिर,सावरकर चौक और सिरोंज तिराहा के बीच संकरे मार्ग होने पर यातायात बाधित होने एवं जाम की स्थिति निर्मित होने की संभावना रहती है।
आम नागरिकों की सुविधा तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 01 नवंबर 2026 को प्रातः 09:00 बजे से 21 नवंबर 2026 को रात्रि 10:30 बजे तक गंजबासौदा शहर में निम्नानुसार यातायात डायवर्सन व्यवस्था लागू रहेगी।
*ट्रैक्टर ट्राली और भारी वाहनों के लिए परिवर्तित यातायात मार्ग:*
*A. विदिशा से गुलाबगंज होते हुए त्योंदा जाने वाले वाहन:*
👉 कर्मादेवी तिराहा → सिंधी तिराहा → बेटोली फाटक/दीक्षा नमकीन दुकान होते हुए त्योंदा की ओर जाएंगे।
*B. विदिशा से गुलाबगंज होते हुए सिरोंज जाने वाले वाहन:*
👉कर्मादेवी तिराहा → राजेंद्र नगर चौराहा → देहात थाना → सिरोंज तिराहा → तिरंगा चौराहा → अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे।
*C. उदयपुर से सिरोंज जाने वाले वाहन:*
👉1. हथोड़ा तिराहा → गंज तिराहा → अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे।
👉2. वैकल्पिक मार्ग : धर्मकांटा → भावसार पुलिया → बेदनखेड़ी → तिरंगा चौराहा → अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे।
*D. सिरोंज एवं उदयपुर से विदिशा जाने वाले वाहन:*
👉1. तिरंगा चौराहा → सिरोंज तिराहा → देहात थाना → राजेंद्र नगर होते हुए गुलाबगंज जाएंगे।
👉2. वैकल्पिक मार्ग : राजेंद्र नगर → बर्री घाट → ग्रोथ चौराहा होते हुए विदिशा जाएंगे।
*E. त्योंदा से विदिशा जाने वाले वाहन:*
👉त्योंदा → सिंधी तिराहा → कर्मादेवी तिराहा → राजेंद्र नगर तिराहा → गुलाबगंज होते हुए विदिशा जाएंगे।
*F. त्योंदा से सिरोंज जाने वाले वाहन:*
👉त्योंदा → सिंधी तिराहा → कर्मादेवी तिराहा → राजेंद्र नगर तिराहा → सिरोंज तिराहा → तिरंगा चौराहा → अंबानगर होते हुए सिरोंज जाएंगे।
*G. त्योंदा से उदयपुर जाने वाले वाहन:*
👉त्योंदा → सिंधी तिराहा → कर्मादेवी तिराहा → राजेंद्र नगर → देहात थाना → सिरोंज तिराहा → तिरंगा चौराहा → गंज बायपास → हथोड़ा होते हुए उदयपुर जाएंगे।
*गंजबासौदा शहर मे ट्रैक्टर ट्राली और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री पॉइंट:*
1. सिंधी तिराहा
2. भावसार पुलिया
3. सिरोंज तिराहा
*नागरिकों से अपील:*
गंजबासौदा यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि त्योहारी बाजार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं जाम की स्थिति से बचने के लिए निर्धारित परिवर्तित मार्गों का ही उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें तथा सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें