राजधानी में अवैध पटाखों के गोदामों पर प्रशासन का छापा, लाखों के पटाखे जब्त
बिना अनुमति बारूद का भंडारण करने वालों पर कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क भी जांच के दायरे में
भोपाल। राजधानी भोपाल के कमर्शियल इलाके में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम लखन सिंह चौधरी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में लाखों रुपये के पटाखे जब्त किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सप्लाई करने वालों की भी होगी जांच
कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने पटाखों के गोदामों के साथ उनकी सप्लाई व्यवस्था की भी जांच शुरू कर दी है। पटाखे कहां से लाए गए, किन लोगों को सप्लाई किए जा रहे थे और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।
बड़ा सवाल: रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री का भंडारण कैसे हो रहा था? क्या जिम्मेदार विभागों को इसकी जानकारी नहीं थी?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें