दिल्ली महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर जयपुर में आयोजित हुआ भव्य सम्मेलन, देशभर के विशिष्ट जन हुए शामिल
आगामी दिसंबर 2026 में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रस्तावित भव्य महासम्मेलन की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से जयपुर के 'होटल माया इंटरनेशनल' में एक गरिमामयी सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'विश्व नामदेव समाज संगठन' एवं 'श्री विट्ठल नामदेव विकास परिषद' के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवक व समाजसेवी गोपाल कृष्ण नैनीवाल की उपस्थिति प्रमुख रही।
कार्यक्रम में उत्तराखंड केबिनेट मंत्री विनय रोहिल्ला जी, ज्वाला प्रसाद नामदेव जी (अध्यक्ष नामदेव संघ), हरयाणा से पूर्व केबिनेट मंत्री सतवीर वर्मा जी, मध्यप्रदेश से पूर्व केबिनेट मंत्री सुनील माहेश्वरी जी, काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री दिलीप कुमार जी, शाहजहाँपुर से भाजपा पार्षद व काकुत्स्थ समाज के जिलाध्यक्ष लालू पुजारी जी, टूंडला से हरिकृष्ण काकुत्स्थ जी, महाराष्ट्र से गोपाल कृष्ण जी, व आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), आरएएस (RAS) सहित विभिन्न प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपति, उद्योगपति और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में वैद्य रामेश्वर प्रसाद छीपा, डॉ० भानुमति गुजरानिया जी व सतीश कुमार गुजरानिया एवं समस्त कार्यकारिणी का सराहनीय योगदान रहा।
इस आयोजन के माध्यम से समाज के बीच आगामी दिल्ली सम्मेलन को लेकर विशेष उत्साह और एकजुटता का संदेश दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें