थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.45 का मशरूका जप्त*
विदिशा,
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशानुसार विदिशा पुलिस द्वारा जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹1 लाख 44 हजार 870रुपए का मशरूका जप्त किया है।
थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागड़ी इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित एक कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां आरोपी जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने मौके से 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 351/26 धारा 13, जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी:
👉बंटी यादव पिता खिलान सिंह यादव निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास विदिशा
👉वीर सिंह पिता खिलन सिंह सेन निवासी तोपपुरा विदिशा
👉मदन मोहन मालवीय पिता हरिशंकर मालवीय निवासी गुप्तेश्वर मंदिर किले अंदर विदिशा
👉विकास यादव पिता छोटेलाल यादव निवासी तोपपुरा विदिशा
👉संजय राठौर पिता राम सिंह राठौर निवासी राघवजी कॉलोनी विदिशा
👉राजू सेन पिता स्व भैयालाल सेन निवासी गुप्तेश्वर मंदिर के पास किले अंदर विदिशा
👉सुनील लोधी पिता निरपत लोधी निवासी ग्राम बागरी,विदिशा
👉पुखराज लोधी पिता ब्रजमोहन लोधी निवासी ग्राम बागरी ,विदिशा
👉दो मोटर साइकिल अनुमानित कीमत ₹130,000/-
👉नगदी राशि — ₹14,870/-
👉कुल जप्त मशरूका — (लगभग ₹1.44 लाख 870 रुपए)
उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री आनंद राज के नेतृत्व में की गई
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें