*अभियंता दिवस पर गंजबासौदा के इंजीनियर सौरव श्रीवास्तव को आयुक्त ने किया सम्मानित
गंजबासौदा।
अभियंता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गंजबासौदा में पदस्थ उपयंत्री सौरव श्रीवास्तव को बड़ी सौगात मिली है। उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार उपयंत्री सौरव श्रीवास्तव द्वारा नगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्ण कराया गया। विशेषकर अमृत योजना, अधोसंरचना विकास एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा की गई कार्यों की जियो टैगिंग और ऑनलाइन मॉनिटरिंग रिपोर्ट को राज्य स्तर पर सराहा गया था।
अभियंता दिवस पर मिले इस सम्मान से नगर पालिका में हर्ष का माहौल है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ अशोक वर्मा सहित समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।
सीएमओ अशोक वर्मा ने कहा कि सौरव श्रीवास्तव की कार्यशैली युवा इंजीनियरों के लिए प्रेरणा है। यह सम्मान न केवल उनका बल्कि पूरे गंजबासौदा नगर पालिका परिवार का सम्मान है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें