कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार जीप ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत; दंपती गंभीर
कुरवाई
-्कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो सगे मासूम भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोसुआ बर्री निवासी रवि (पिता गंगाराम) अपनी पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मुंगावली की ओर से आ रही अनियंत्रित जीप (क्रमांक MP 40 CA 1671) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में रवि के पुत्र कार्तिक और पुत्री पूनम की गंभीर चोटें आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं रवि और उनकी पत्नी रीना बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक बसंत शाक्य द्वारा की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें