*गांवों में अवैध व मिलावटी शराब बिक्री पर रोक की मांग, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन*
विदिशा गंजबासौदा,
सोमवार दोपहर शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपकर गांवों में अवैध एवं मिलावटी शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। शिवसेना ने आरोप लगाया कि ठेकेदार कर्मचारियों और छोटे दुकानदारों के माध्यम से शहरों के वार्डो सहित गांवों-गांवों में खुलेआम शराब बिकवा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं।
संगठन ने दोषी ठेकेदारों के लाइसेंस रद्द करने, आबकारी विभाग से अचानक जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के दौरान बृजेंद्र देवा लोधी, अनिकेत राजपूत, जीतू कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहेहाल ही में जानकारी अनुसार शराब ठेकेदार और ग्रामीण युवाओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है युवक ने ठेकेदार द्वारा बंदूक से हमला करना बताया है ,, पुलिस जांच में जुटी आबकारी गायब है,,
साभार फोटो, वीडियो,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें