भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल (BMHRC) में इमरजेंसी के गंभीर मरीज को नहीं मिला ICU बेड, अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही से मरीज की जान जोखिम में*
*करोड़ों की लागत से बना गैस राहत अस्पताल सिर्फ 11 ICU बेड के भरोसे - लाखों गैस पीड़ितों की जिंदगी से खिलवाड़*
*भोपाल,
राजधानी भोपाल में गैस पीड़ितों के नाम पर बने सबसे बड़े अस्पताल भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (BMHRC) की घोर लापरवाही सामने आई है।
जानकारी अनुसार इमरजेंसी में आए एक सीरियस मरीज को ICU बेड तक नसीब नहीं हुआ, जिससे मरीज की जान जोखिम में पड़ गई।
*क्या है पूरा मामला -*
आज दिनांक 04-09-2026 को गैस पीड़ित *अजमल खान अपनी गंभीर रूप से बीमार माता जी को लेकर इमरजेंसी में BMHRC पहुँचे थे।* मरीज की हालत बेहद गंभीर थी और तुरंत ICU की आवश्यकता थी। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ और प्रबंधन ने बेड न होने का हवाला देकर भर्ती करने से साफ मना कर दिया।
जिसके बाद परेशान परिवार वालों को आनन-फानन में मरीज को *हमीदिया अस्पताल* ले जाना पड़ा। मरीज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि गैस पीड़ितों के लिए करोड़ों रुपयों की लागत से बने इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में *ICU बेड के नाम पर मात्र 11 बेड मौजूद हैं।* 11 ICU बेड के भरोसे भोपाल के लाखों गैस पीड़ितों का इलाज चल रहा है। यह सीधे तौर पर गैस पीड़ितों के साथ धोखा है।
शहर के सभी गैस राहत अस्पतालों में अनियमितताओं का अंबार लगा हुआ है। इलाज के नाम पर गैस पीड़ितों को ठगा जा रहा है। जब इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक और पी.आर.ओ. से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।
*मांग -
इस पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और BMHRC में ICU बेडों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में किसी और गैस पीड़ित को इस तरह जान जोखिम में न डालना पड़े आईसीयु में न्यूनतम 25 बेड की तत्काल व्यवस्था की जाये
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें