पूर्व मंत्री के रिश्तेदार 30 करोड़ के कथित विवाह सहायता घोटाले में पूर्व जनपद CEO शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 5 सितंबर 2026

पूर्व मंत्री के रिश्तेदार 30 करोड़ के कथित विवाह सहायता घोटाले में पूर्व जनपद CEO शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार

30 करोड़ के कथित विवाह सहायता घोटाले में पूर्व जनपद CEO शोभित त्रिपाठी गिरफ्तार
ED ने 2 सितंबर को की गिरफ्तारी, PMLA कोर्ट ने 9 सितंबर तक भेजा रिमांड पर

विदिशा/सिरोंज। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज जनपद पंचायत के तत्कालीन एवं निलंबित CEO शोभित त्रिपाठी को विवाह सहायता योजना में कथित करोड़ों रुपये के फर्जी भुगतान और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है।
ED के अनुसार त्रिपाठी को 2 सितंबर 2026 को PMLA की धारा 19(1) के तहत गिरफ्तार किया गया। 3 सितंबर को उन्हें भोपाल की विशेष PMLA अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने 9 सितंबर तक ED की कस्टडी मंजूर की है।
30.18 करोड़ रुपये के कथित फर्जी भुगतान का मामला
जांच एजेंसी के मुताबिक वर्ष 2019 से नवंबर 2021 के बीच सिरोंज जनपद पंचायत में विवाह सहायता योजना के अंतर्गत करीब 5,923 संदिग्ध प्रकरणों में 30.18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत एवं वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों और संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से सरकारी राशि का भुगतान कराया गया।
कोरोना काल में भी संदिग्ध भुगतान का आरोप
ED की जांच में यह भी सामने आया है कि कोविड-19 के दौरान, जब विवाहों पर प्रतिबंध और कई तरह की पाबंदियां लागू थीं, तब भी योजना के तहत संदिग्ध मामलों में भुगतान किए गए। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी राशि किन खातों में पहुंची और कथित तौर पर उसे किस तरह निकाला गया।
EOW की FIR से शुरू हुई जांच
मामले की मूल जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), भोपाल की FIR के आधार पर आगे बढ़ी। इस मामले में शोभित त्रिपाठी के अलावा दो कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है। अब ED मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू की जांच कर रही है।सी ओ को भाजपा के पूर्व मंत्री का रिश्तेदार बताया जा रहा है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज