यादव समाज भुजरिया मिलन और नशे के खिलाफ जन जागरण का संकल्प
गंजबासौदा,
यादव समाज धर्मशाला, त्योंदा रोड, पुराना बस स्टैंड पर यादव समाज का भुजरिया मिलन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी स्वजातीय बंधुओं ने एक-दूसरे को भुजरिया का आदान-प्रदान कर शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द को मजबूत किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में नशे के खिलाफ जन जागरण रैली में सहभागिता करने के लिए सभी से अपील की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशा
नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। यह पहल समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। यह पहल समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से और भव्य शोभा यात्रा के माध्यम से मनाया जाएगा। यह आयोजन समाज में भक्ति और उत्साह का संचार करेगा।
बैठक के अंत में, सुनील जी यादव (नगर पालिका जल प्रदाय), श्री सुल्तान जी यादव (चोराबर), दीवान जी यादव, एवं राहुल यादव का समाज के प्रति उनके जन सहयोग और उत्कृष्ट कार्यों के लिए फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया। समाज ने उनके योगदान की सराहना की
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें