सिटी सेंटर कॉलोनी में पाइपलाइन हेतु खुदाई से कॉलोनी वासियों में खुशी की लहर समस्या से छुटकारा - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

सिटी सेंटर कॉलोनी में पाइपलाइन हेतु खुदाई से कॉलोनी वासियों में खुशी की लहर समस्या से छुटकारा

 गंजबासौदा,
वार्ड नंबर 15 सिटी सेंटर कॉलोनी में पाइपलाइन हेतु खुदाई से कॉलोनी वासियों में खुशी की लहर :
वार्ड नंबर 15 पलोड पेट्रोल पंप के पास स्थित सिटी सेंटर कॉलोनी के रह वासियों द्वारा पेयजल हेतु पाइपलाइन डालने की काफी समय से मांग थी जिसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने सिटी सेंटर कॉलोनी के लोगों को जीवन दायिनी बेतवा नदी का जल प्रदाय करने हेतु पाइपलाइन डालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है l जिससे सिटी सेंटर कॉलोनी वासियों में हर्ष व्याप्त है एवं कॉलोनी वासियों ने उक्त कार्य हेतु नगर पालिका अध्यक्ष,वार्ड पार्षद एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ ही कॉलोनी संचालकों का भी आभार व्यक्त किया है ज्ञात हो कि पारासरी नदी के बगल में कॉलोनी स्थित होने से बोर में आए दिन गंदे पानी की समस्या नागरिकों को आती रहती थी जिससे निजात पाने के लिए ही कॉलोनी वासियों की पेयजल पाइपलाइन डालने की माँग थी नगर पालिका द्वारा प्रदाय किए जाने वाले शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से जहां एक तरफ बोर से आने वाले गंदे पानी से निजात मिलेगी वहीं बिजली के बिल में भी काफी बचत होगी क्योंकि नगर में बिना बिजली खर्च के ही बिना मोटर के ही पानी का प्रेशर बहुत अच्छा होने से लोगों के दो , तीन मंजिला इमारत में भी बिना मोटर के ही पानी चढ़ जाता है जिसका लाभ सिटी सेंटर वासियों को भी मिलेगा l

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज