फिर शुरू होंगी चेतना सेवा समिति की नागरिकों को सेवायें 10 अगस्त से शुरू होगी सोमवार, शनिवार को - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

फिर शुरू होंगी चेतना सेवा समिति की नागरिकों को सेवायें 10 अगस्त से शुरू होगी सोमवार, शनिवार को

गंजबासौदा ,
चेतना सेवा समिति के द्वारा पूर्व विधायक निशंक जैन के कार्यालय पर चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष कंछेदी लाल जैन की अध्यक्षता में सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई
जिसमें सर्वसम्मति से  लॉक डाउन के समय जो स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो गई थी उन स्वास्थ्य सेवाओं को पुनः चालू करने के लिए सभी ने सहृदय स्वीकृति दी
चेतना सेवा समिति के द्वारा 10 अगस्त 2026  सोमवार से प्रातः 8:30 बजे से 10:00 बजे तक प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक सेवाएं प्रदान की जाएगी
जिसमें शहर के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक भी  चिकित्सालय पर अपनी निशुल्क सेवाए  देशना  आभूषण भंडार पाराशरी नदी के पास पुराने स्थान  पर ही  प्रदान करेंगे  और समिति द्वारा दवाइयां भी निशुल्क दी जाएगी
*समिति के सदस्य सुरेश तनवानी ने बताया कि जब चेतना सेवा समिति शुरू हुई थी तब लगभग 6  साल में 50000 से अधिक  मरीजों की  ओ पी डी कर निशुल्क दवाइयां दी गई थी फिर लाक डाउन के कारण यह सेवाएं रुक गई थी जो पुनः सभी के सहयोग से प्रारंभ की जा रही है
उक्त मीटिंग में समिति अध्यक्ष कंछेदी लाल जैन सचिव डॉक्टर आरसी शर्मा उपाध्यक्ष डॉ विमल चन्द ओसवाल सदस्य सत्यपाल तनवानी मेहरबान सिंह राजपूत गंगाराम शर्मा अशोक अग्रवाल बनारसी दास जैन अर्जुन लाल पांचाल डॉ ए के जैन गणेशराम रघुवंशी सुरेश तनवानी हरि बाबू अग्रवाल महेंद्र सिंह सूर्यवंशी बाल कृष्ण अरोरा  दिलीप देसाई पप्पू भाई वैसाखिया कमल ओसवाल राजेश नेमा आशीष जैन संजय जैन डॉ ज्ञानेंद्र तोमर डॉ राकेश  सिघई वीरेंद्र जैन सुरेश जैन सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज