PHQ का बड़ा एक्शन: कटनी CSP दफ्तर सीज, 5 सस्पेंड; FIR के बाद CSP फरार
भोपाल मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर CSP कार्यालय को सीज कर दिया गया है। जानकारी अनुसार मामले में दो सब इंस्पेक्टर, रीडर, ड्राइवर और गनमैन सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। FIR दर्ज होते ही CSP समेत तीनों मुख्य आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
- कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें