एक्टिव फ्रेंड्स ग्रुप भोपाल की नई कार्यकारिणी का गठन डॉ. राजीव जैन अध्यक्ष, त्रिभुवन मिश्रा उपाध्यक्ष और प्रमोद शर्मा बने महा सचिव।
भोपाल।
मित्रता और स्नेह का प्रतीक *एक्टिव फ्रेंड्स ग्रुप, भोपाल* ने शुक्रवार 15 अगस्त 2026 को होटल शुभ इन,एम एल ए रेस्ट हाउस में एक ऐतिहासिक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एक ओर निवर्तमान कार्यकारणी को भावभीनी विदाई दी गई, तो वहीं नवीन कार्यकारणी की घोषणा के साथ संगठन में नए युग का आगाज भी हुआ।
उल्लेखनीय है कि एक्टिव फ्रेंड्स ग्रुप की स्थापना वर्ष 2012 में कुछ दोस्तों द्वारा की गई थी। आज यह ग्रुप दोस्ती और स्नेह का अद्भुत संगम बन चुका है। भोपाल के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लगभग 600 पूर्व छात्र-छात्राएं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस परिवार से जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप में पूर्व छात्र नेता और समाज के गणमान्य नागरिक भी शामिल हैं।
ग्रुप का अपना एक वार्षिक कैलेंडर होता है, जिसके अंतर्गत सामाजिक,धार्मिक,खेल, सांस्कृतिक,देशभक्ति, पर्यावरण,जन जागरूकता, स्वास्थ शिविर एवं मित्रता के कार्यक्रम पूरे वर्ष आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से सदस्य पुराने दिनों को याद करते हैं और आपसी संबंधों को और मजबूत करते हैं।
*निवर्तमान टीम को दी गई विदाई*
कार्यक्रम में निवर्तमान कार्यकारणी के सफल कार्यकाल की सराहना की गई। संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य पूर्व मंत्री *दीपक जोशी*, संयोजक *मोहम्मद तारिक, अध्यक्ष पयोज जोशी, महा सचिव राजकुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नितिन लोहानी* एवं महिला अध्यक्ष *आराधना संजर* सहित पूरी टीम की उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई । वक्ताओं ने कहा कि इस टीम ने अपने कार्यकाल में एक्टिव फ्रेंड्स ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
*नवीन कार्यकारणी घोषित*
समारोह के दौरान नवीन कार्यकारणी की भी घोषणा की गई।
*संयोजक*: मो.तारिक
*अध्यक्ष*: डॉ. राजीव जैन
*महा सचिव*: प्रमोद शर्मा
*उपाध्यक्ष*: त्रिभुवन मिश्रा, रामू श्रीवास, ब्रजेश शुक्ला, राजू उपाध्याय,अनीता आर्या, पूर्वा राय
*सचिव*: मान सिंह, अनिल श्रीवास्तव, नीलिमा तिवारी, रचना डेविड
*संगठन मंत्री*: राजकुमार श्रीवास्तव
*कोषाध्यक्ष*: नितिन डागा
*महिला प्रकोष्ठ*:
*अध्यक्ष* श्री मति शशी सोनी
*युवा प्रकोष्ठ*:
*अध्यक्ष*: अंकित शर्मा
*महासचिव*: सूर्यकांत चतुर्वेदी
इसके अलावा संरक्षक मंडल और कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद अपने पहले वक्तव्य में नव नियुक्त अध्यक्ष डा.राजीव जैन ने ने कहा ...
_“दोस्ती का रिश्ता निभाने का हुनर आता है हमें,_
_गिर जाए कोई तो हाथ थामने का हुनर आता है हमें।_
_क्योंकि हम एक्टिव फ्रेंड्स हैं जनाब,_
_रिश्तों को दिल से जीने का हुनर आता है हमें।”_
आज मुझे जो जिम्मेदारी आप सबने दी है, उसके लिए तहे दिल से आभार।
*एक युग का समापन और नए युग का आरंभ*
ये लाइनें आज सच हो गईं।
सिर्फ ग्रुप नहीं, ये हमारी यादें हैं, हमारी पहचान है।
_“दोस्ती वो नहीं जो जान देती है,_
_दोस्ती वो है जो साथ निभाती है।_
_एक्टिव फ्रेंड्स का मतलब ही यही है - हर सुख-दुख में साथ खड़े रहना।”_
मैं निवर्तमान टीम को दिल से सलाम करता हूं।
आपके द्वारा की गई गतिविधियों में सामाजिक, सांस्कृतिक,साहित्यक, पर्यावरणात्मक,खेल और देशभक्ति के कार्यक्रम आज हमारे लिए प्रेरणा हैं।
आप सबके सहयोग से हम अपने लक्ष्य जरूर पाएंंगे।
मेरी नई टीम के साथ मेरा वादा है की हम...
1. *रिश्तों को और मजबूत करेंगे* - पुराने दोस्तों को जोड़ेंगे, नए दोस्त बनाएंगे
2. *समाज सेवा को बढ़ावा देंगे* - हमारे वार्षिक कैलेंडर में और अच्छे काम करेंगे ।
3. *युवाओं को जोड़ेंगे* - ताकि ये परंपरा आगे चलती रहे
4. *परम्परिक खेलो को बढ़ावा देंगे*
*अंत में एक बार फिर दोस्ती के नाम:*
_“रिश्ते निभाने की फितरत है हमारी,_
_वरना हम भी जमाने की तरह मतलबी बन जाते।_
_एक्टिव फ्रेंड्स हैं हम, इसलिए_
_दिलों को जोड़ने का हुनर रखते हैं।”_
आप सबके विश्वास, प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, आइए मिलकर इस ग्रुप को और ऊंचाइयों तक ले जाएं।
आज सब नवीन पदाधिकारियों ने संगठन को और आगे ले जाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं इष्ट मित्रों ने भाग लेकर नए और पुराने पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें