*सतरंगी लहरिया महोत्सव
गंजबासौदा,
बेहलोट बायपास स्थित बालाजी गार्डन में 15 और 16 अगस्त को दो दिवसीय सतरंगी लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया l इसमें विशेषता यह थी कि यह सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण था l यह उत्सव सर्व समाज की महिलाओं ने मिलकर मनाया l यह आयोजन समाज के हर वर्ग की महिलाओं का था l इसमें महिलाओ ने कई तरह के स्टॉल लगाकर मेले का रूप दिया, कई तरह की प्रतियोगिता हुई, जिसमें पहले दिन 15 अगस्त की थीम में मंजू राजपूत विनर रही, अगले दिन 16 अगस्त की प्रतियोगिता 16 सिंगार में योगिता राजपूत प्रथम, शक्ति परमार दूसरे और मंजू राजपूत तीसरे स्थान पर रही l निर्णायक मंडल में डॉक्टर ममता भण्डारी, तृप्ति अग्रवाल, कीर्ति जैन थी l पहले दिन के विनर को गिफ्ट ऋतु यादव की ओर से था l इस अवसर पर अनीता सिंह, प्रभा राजपूत, जोगेश्वरी खन्ना, मंजू राजपूत, शक्ति परमार, अंजू यादव,अनुराधा परमार, अंजिली भदौरिया, प्रिया सोलंकी, योगिता राजपूत, सुनीता दुबे, मालती पाल,गुंजन अग्रवाल, आरती गर्ग, सपना नेमा आदि उपस्थित रही l
दोनों दिवस का सफल संचालन रंजीता सिँह ने किया और आभार मंजू राजपूत ने माना l
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें