अब लाड़ली लक्ष्मी ,बेटियों की पढ़ाई पर बस किराए का बोझ, सिरोंज में विधायक से बोलीं छात्राएं- किराया कम कराइए - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 12 अगस्त 2026

अब लाड़ली लक्ष्मी ,बेटियों की पढ़ाई पर बस किराए का बोझ, सिरोंज में विधायक से बोलीं छात्राएं- किराया कम कराइए


बेटियों की पढ़ाई पर बस किराए का बोझ, सिरोंज में विधायक से बोलीं छात्राएं- किराया कम कराइए
सिरोंज। एक ओर सरकार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर सिरोंज में छात्राओं के सामने स्कूल तक पहुंचने का संकट खड़ा हो गया है। बस किराया बढ़ने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए रोज स्कूल आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
 बस स्टैंड पर छात्राओं ने क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई। छात्राओं ने कहा कि बढ़ा हुआ किराया उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। कई परिवारों के लिए रोज का बस किराया देना मुश्किल हो रहा है। छात्राओं ने विधायक से किराया कम कराने और विद्यार्थियों के लिए राहत दिलाने की मांग की।
छात्राओं की परेशानी ने शिक्षा व्यवस्था के जमीनी दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार बेटियों को पढ़ाने, आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने की बात करती है, लेकिन जब स्कूल तक पहुंचने के लिए ही परिवहन महंगा हो जाए तो ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों की बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होना स्वाभाविक है।
बड़े आयोजन या बेटियों की पढ़ाई जरूरी?
सवाल यह भी है कि सरकार करोड़ों रुपए के आयोजनों, बड़े-बड़े पंडालों और प्रचार-प्रसार पर खर्च करने की बजाय शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्यार्थियों के आवागमन जैसी बुनियादी जरूरतों पर ध्यान क्यों नहीं देती? बेटियों की शिक्षा केवल मंचों से किए जाने वाले दावों से नहीं, बल्कि उन्हें स्कूल तक पहुंचने की सस्ती और सुरक्षित सुविधा देने से मजबूत होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज