25 ग्राम ब्राउन शुगर सहित पूर्व तस्कर व महिला गिरफ्तार, ₹4 लाख का मशरूका जप्त - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 9 अगस्त 2026

25 ग्राम ब्राउन शुगर सहित पूर्व तस्कर व महिला गिरफ्तार, ₹4 लाख का मशरूका जप्त

गंजबासौदा,
नशे के कारोबार पर  पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 25 ग्राम ब्राउन शुगर सहित पूर्व तस्कर व महिला गिरफ्तार, ₹4 लाख का मशरूका जप्त*
पुलिस जिले भर में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिशा श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा दिनांक 08 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध अवस्था में जुपिटर स्कूटी से जा रहे एक युवक एवं एक युवती को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर के साथ 01 जुपिटर स्कूटी एवं 02 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं।
*गिरफ्तार आरोपी:
👉शानू उर्फ देवेन्द्र पिता नर्वदा प्रसाद त्यागी, निवासी पठार मोहल्ला गंजबासौदा, हाल ग्रीन वैली कॉलोनी, गंजबासौदा।
👉अंबिका पुत्री राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, उम्र 32 वर्ष, निवासी खरपरी, हाल ग्रीन वैली कॉलोनी, तिरंगा चौक, गंजबासौदा।
मामले में दो अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई है, जिनके संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ब्राउन शुगर कहां से खरीदकर लाते थे तथा किन-किन व्यक्तियों को इसकी बिक्री करते थे, इस संबंध में भी पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ एवं विवेचना की जा रही 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज