ईदगाह कलारी के पीछे टपरिया में चल रहे जुए के खिलाफ कोतवाली पुलिस की दबिश में 20 जुआरी गिरफ्तार
विदिशा, जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) पंकज गीते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली और पुलिस लाइन की टीम ने जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1,31,400 नगद एवं 52 ताश के पत्ते (02 गड्डी) जप्त किए।
*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश:*
दिनांक 21 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ईदगाह कलारी के पीछे खेत में बनी टपरिया में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ‘मांग पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने राहगीर गवाहों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 20 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा नगदी एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए।
*गिरफ्तार आरोपी:*
👉राहुल पिता रमेश खटीक, उम्र 28 वर्ष, निवासी रायपुरा, विदिशा
👍विकास उर्फ वैभव जैन पिता स्व. संजय जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी हलाली कॉलोनी, करैयाखेड़ा
👉मनोज अहिरवार पिता स्व. बाबूलाल अहिरवार, उम्र 42 वर्ष, निवासी रविदास मार्ग, विदिशा
👉दीपेश पिता राजेन्द्र महेश्वरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी नंदवाना, विदिशा
👉राशिद खान पिता अब्दुल हाफिज खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी पेड़ी स्कूल खाई, विदिशा
👉बसीर खान पिता शहीद खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी पेड़ी स्कूल खाई, विदिशा
👉जीशान पिता नवाब अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी पेड़ी स्कूल खाई, विदिशा
👉धन्नालाल पिता ग्यारसीलाल अहिरवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी रंगियापुरा, विदिशा
👉राजपाल पिता रज्जन सिंह पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी तोपपुरा, विदिशा
👉संकेत पिता शेरूबाबू अहिरवार, उम्र 36 वर्ष, निवासी लोहांगी मोहल्ला, विदिशा
👉राजेस पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी जतरापुरा, विदिशा
👉अमित पिता दौलत सिंह लोधी, उम्र 34 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा
👉रामअवतार पिता छविराम अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी करैयाखेड़ा रोड, विदिशा
👉परशराम पिता स्व. बाबूलाल रघुवंशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी डण्डापुरा, विदिशा
👉खेमचंद्र पिता कल्याण सिंह अहिरवार, उम्र 44 वर्ष, निवासी रंगियापुरा, विदिशा
👉अनुराग जैन पिता अशोक जैन, उम्र 30 वर्ष, निवासी किले अंदर, विदिशा
👉आकाश पिता चैन सिंह कुशवाह, उम्र 22 वर्ष, निवासी रायपुरा, विदिशा
👉रंजन पिता नब्बीलाल यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी डण्डापुरा, विदिशा
👉लालचंद उर्फ लालू पिता बुद्धराम लोधी, उम्र 34 वर्ष, निवासी बंटी नगर, विदिशा
👉मदन पिता गुलाब सिंह सैनी, उम्र 60 वर्ष, निवासी जिला अस्पताल परिसर, विदिशा
*जप्त मशरूका:*
👉नगद राशि – ₹1,31,400
👉52 ताश के पत्ते – 02 गड्डी
👉कुल जप्त मशरूका – ₹1,31,400
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें