: गंजबासौदा में 12 से 14 अक्टूबर तक होगा ‘ गरबा महोत्सव 2026’
गंजबासौदा,
बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए गरबा का विशेष आयोजन, 7 से 11 अक्टूबर तक प्रशिक्षण
गंजबासौदा।
शहर में नवरात्रि के अवसर पर सम्राट अशोक ग्रुप द्वारा तीन दिवसीय ‘सम्राट गरबा महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सम्राट अशोक को-एड एकेडमी, हायर सेकेंडरी स्कूल, तिरंगा चौक, गंजबासौदा परिसर में होगा।
आयोजकों के अनुसार महोत्सव में बच्चे, युवक-युवतियां और परिवार के सदस्य गरबा में शामिल हो सकेंगे। गरबा प्रशिक्षण के लिए 7 से 11 अक्टूबर तक शाम 4 से 7 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी डांस कोरियोग्राफर स्मिता लक्ष्मी अग्रवाल को दी गई है।
गरबा में शामिल होने के लिए प्रति प्रतिभागी पंजीयन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि आयोजन देखने के लिए सामान्य प्रवेश शुल्क 100 रुपए रखा गया है। कार्यक्रम में ग्रुप डांस, सोलो डांस, डांडिया सहित विभिन्न गतिविधियां और विशेष आकर्षण रखे गए हैं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य गंजबासौदा के परिवारों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर देना है। पंजीयन एवं जानकारी के लिए 9238313181, 8269289197 और 9201180253 नंबर जारी किए गए हैं।
गरबा महोत्सव में
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों को किया आमंत्रित
नवरात्रि पर्व के अवसर पर गंजबासौदा में तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और शहर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
आमंत्रण पत्र में 12 अक्टूबर को विधायक हरिसिंह रघुवंशी, हरिसिंह रघुवंशी/, नगरपालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
13 अक्टूबर को पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन, वरिष्ठ पत्रकार सोदान सिंह यादव, कांग्रेस नेता सत्यप्रकाश सेन, नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास सहित पार्षदों को आमंत्रित किया गया है।
वहीं 14 अक्टूबर के कार्यक्रम में एसडीएम, एसडीओपी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, थाना प्रभारी, सीएमओ सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजन से जुड़े संरक्षकों में शहर के विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकार राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष) तथा सह संयोजक कैलाश कुशवाह (जिला महामंत्री) बताए गए हैं।
नवरात्रि के दौरान होने वाले इस आयोजन को लेकर गरबा प्रेमियों में उत्साह है। शहर में पारंपरिक गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें