गंजबासौदा में आरक्षित वर्ग की संयुक्त बैठक संपन्न
यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में 11 अक्टूबर को ज्ञापन देने का निर्णय
विदिशा/ गंजबासौदा।
ओबीसी एकता परिषद गंजबासौदा के तत्वावधान में आज आरक्षित वर्ग के अंतर्गत आने वाले ओबीसी, एससी एवं एसटी समुदायों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक सेन समाज धर्मशाला, गंजबासौदा में आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं आरक्षित वर्ग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में 11 अक्टूबर 2026 को ज्ञापन सौंपने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए आरक्षित वर्ग ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा, गंजबासौदा की टीम का गठन भी किया गया, जो आगामी ज्ञापन कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय का कार्य करेगी।
बैठक में गंजबासौदा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ विदिशा से भी विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि आरक्षित वर्ग के मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से सामने रखने के लिए सभी समुदायों की सहभागिता आवश्यक है।
बैठक में उपस्थित समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने 11 अक्टूबर को बड़ी संख्या में गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो कर मुख्य मार्ग से होकर एसडीएम कार्यालय तक रेली निकालकर यूजीसी बिल 2026 के समर्थन में एसडीएम महोदय को महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन दिया जायेगा सभी लोग से आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ओबीसी, एससी एवं एसटी समाज के लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
बैठक का उद्देश्य आरक्षित वर्ग के विभिन्न समुदायों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए आगामी यूजीसी बिल 2026 समर्थन ज्ञापन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराना बताया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें