सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश लाखों का माल जप्त - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश लाखों का माल जप्त

 सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का किया पर्दाफाश*

कुरवाई/मेहलुआ चौराहे पर हुई चोरी का खुलासा 
 पुलिस ने 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, 150 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद मिली सफलता*
*करीब ₹15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक विदिशा  रोहित काशवानी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अज्ञात चोरियों के शीघ्र पर्दाफाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरवाई पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹15 लाख कीमत के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹40,000 नगद बरामद किए हैं।
फरियादी देवेंद्र पिता शिवराज सिंह दांगी, उम्र 35 वर्ष, निवासी मेहलुआ चौराहा ने दिनांक 30.08.2026 को थाना कुरवाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 24.08.2026 को अपने छोटे भाई के पास गंजबासौदा गए थे।

दिनांक 25.08.2026 को वापस लौटने पर घर के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली तथा अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी होना पाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 440/2026, धारा 331(4), 305(ए) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*तकनीकी साक्ष्यों और CCTV विश्लेषण से मिली कामयाबी*
प्रकरण के शीघ्र खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 350 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए। 360° दृष्टि अभियान के तहत लगाए गए कैमरों से प्राप्त फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम ने इस दौरान 150 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज एवं सूचना तंत्र से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे चिन्हित किया गया।

*स्थानीय आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹15 लाख का मशरूका बरामद:*
प्राप्त सुरागों के आधार पर थाना कुरवाई पुलिस ने दिनांक 28.09.2026 को आरोपी आशीष सेन पिता गोपाल सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर रोड, मेहलुआ चौराहा, थाना कुरवाई, जिला विदिशा को गिरफ्तार किया।
*आरोपी के कब्जे से करीब ₹15,00,000/- मूल्य का चोरी गया मशरूका विधिवत जप्त किया गया, जिसमें—*
👉सोने के आभूषण: 01 सोने का हार, 01 पांचाली मंगलसूत्र, 01 जोड़ सोने की झुमकी, सोने के कान के टॉप्स एवं रिंग्स।
👉चांदी के आभूषण: 02 जोड़ चांदी की पायल, 01 जोड़ चांदी की बिछुड़ी, 01 जोड़ चांदी की करधोनी (कंडोरा) एवं अन्य आभूषण।
👉नगदी: ₹40,000/- नगद।
*माननीय न्यायालय में पेश किया आरोपी:*
गिरफ्तार आरोपी आशीष सेन को दिनांक 29.09.2026 को माननीय न्यायालय कुरवाई के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
*वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई:
उक्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में की गई।

*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज