किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांगों - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांगों

किसान कांग्रेस कमेटी गंजबासौदा-ग्यारसपुर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों की ज्वलंत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग
गंजबासौदा 
किसान कांग्रेस कमेटी गंजबासौदा-ग्यारसपुर द्वारा जिला विदिशा में किसानों को आ रही गंभीर समस्याओं एवं फसलों के नुकसान को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान किसानों की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित करते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू करने की मांग की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष तोरनसिंह रघुवंशी एवं किसान कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखीं
जिले में कहीं अल्पवर्षा तो कहीं अतिवृष्टि तथा पीला मोजेक रोग के कारण सोयाबीन एवं उड़द की फसलें पूर्णतः नष्ट हो चुकी हैं। शासन द्वारा तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा एवं बीमा राशि प्रदान की जाए।
डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरक वितरण हेतु लागू ई-टोकन व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की भांति सोसायटियों के माध्यम से खाद का वितरण कराया जाए।
पूर्व विधायक
 निशंक जैन  ने बताया किसानों को सिंचाई हेतु दिन के समय कम से कम 12 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।
सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को शीघ्र गौशालाओं में भिजवाया जाए। उड़द एवं सोयाबीन के पंजीयन शीघ्र शुरू कर समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए तथा भावांतर योजना प्रारंभ की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज मंडी में कम दामों पर न बेचनी पड़े। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सौरभ दुबे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया पिछले 5-7 दिनों से लगातार ज्ञापन देने के बावजूद अभी तक सर्वे हेतु टीमों का गठन नहीं किया गया है। शासन शीघ्र टीम गठित कर सर्वे कार्य शुरू करवाए।
किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की इन जायज मांगों एवं समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस एवं समस्त किसान भाई सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोरण रघुवंशी,धर्मेंद्र पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष),
बहादुर सिंह दांगी,विकास शर्मा  रामकिशन  दुबे,जवाहर सिंह  रघुवंशी,सत्यप्रकाश सेन ,कल्याण सिंह  नागौरी,बीड़ी शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष),नितिन दुबे,बंटी गुर्जर, अंसार मंसूरी,जितेंद्र दांगी,राहुल ठाकुर,अनिल यादव,मुकेश मैना,मनी अहिरवार,विधा जी यादव,मंजू कुशवाह,अदनान भाई,कमल सिंह जी,लालाराम चंदेल,बंटी मेहता,सीताराम ,बृजेश लोधी,सुजीत सराठे,पृथ्वी रघुवंशी,हरीश भावसार,गौरव शर्मा, अनिल पाठक, 
अभिषेक दीक्षित,हेमंत साहू,गोलू सेन,मोहित रघुवंशी,नेतराम अहिरवार जितेंद्र प्रजाति,रवीन्द्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज