जहरीली शराब कांड में 30 से अधिक लोगों की मौत के बाद शासन और प्रशासन ने आरोपियों पर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई शुरू की एक अवैध अतिक्रमण हटाया - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

जहरीली शराब कांड में 30 से अधिक लोगों की मौत के बाद शासन और प्रशासन ने आरोपियों पर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई शुरू की एक अवैध अतिक्रमण हटाया

सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड में 30 से अधिक लोगों की मौत के बाद शासन और प्रशासन ने आरोपियों पर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की है_* 
_​मामले में मुख्य आरोपी ततरवारा के सरपंच चंद्रभान उर्फ चंदू सिंह राजपूत के मकान और परिसरों का राजस्व एवं नगर परिषद बंडा की टीम द्वारा पुलिस मौजूदगी में सीमांकन (नपती) किया गया था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कड़े रुख और जीरो टॉलरेंस के निर्देशों के बाद 10 सितंबर 2026 को राजस्व, पुलिस और नगर परिषद के संयुक्त अमले ने भारी पुलिस बल के साथ चंदू राजपूत सहित अन्य मुख्य आरोपियों के अवैध मकानों, गोदामों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने चंदू राजपूत को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से भारी मात्रा में स्पिरिट, नकली शराब (सागर गोल्ड के रैपर), खाली शीशियां, ढक्कन और पैकिंग सामग्री बरामद की है।_

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज