गंजबासौदा में खाद्य विभाग की कार्रवाई का विरोध, नेहरू चौक पर चक्का जाम
गंजबासौदा। बुधवार को खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों/दुकानदारों ने नेहरू चौक पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
बताया जा रहा है कि बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने नगर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई को लेकर संबंधित लोगों में नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद नेहरू चौक पर एकत्र होकर विरोध जताया गया। धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक निशंक जैन ने किया विरोध कहा व्यापारीयों को परेशान करना बंद करें प्रशासन
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें