*जिला भाजपा विदिशा द्वारा सहयोग सेल का गठन
विदिशा,
केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला विदिशा भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में 'सहयोग सेल' का गठन किया गया है।जिला भाजपा अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी के निर्देशानुसार निर्धारित सारणी के अनुसार जिला विदिशा के विधायकगण एवं जिला पदाधिकारी तय दिवसों पर कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।जिला प्रभारी एवं महामंत्री रवि सोनी ने बताया कि समय सारणी का
उद्देश्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में सहयोग प्रदान करना।
जिला मीडिया प्रभारी डा. राहुल जैन ने बताया इस महत्वपूर्ण व्यवस्था में उपस्थिति जिले के विधायकगण निर्धारित दिनों में जनसुनवाई एवं सहयोग हेतु उपलब्ध रहेंगे।जिला पदाधिकारी तय दिवसों पर विधायकों के साथ समन्वय और सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और सुझावों को रख सकते है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें