*नागरिकों ने नपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया*
*गंजबासौदा।* नगर पालिका परिषद गंजबासौदा में शुक्रवार को राजस्व समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजस्व समिति सभापति पार्षद नीलू चौबे ने की। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों से प्राप्त हुए नामांतरण के आवेदनों पर गहन चर्चा की गई।
बैठक में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद कुल 127 नामांतरण प्रकरणों को स्वीकृत किया गया। वहीं कुछ प्रकरणों में दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर समिति ने संबंधित आवेदकों से दस्तावेजों की पूर्ति कराकर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक के दौरान सभापति नीलू चौबे ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देना है। नामांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें और समय पर उनका कार्य हो सके। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता लाना जरूरी है, जिससे नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होगी और नागरिकों का विश्वास भी बना रहेगा।
बैठक में समिति सदस्य पार्षद सरोज रघुवंशी, सतीश कटारे, भारती सरदार सिंह के अलावा नगर पालिका के राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी निरन डे, जितेंद्र अरोरा, डेजी शर्मा, खुमान सेन आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें