ललितपुर में निकली नामदेव समाज जोड़ो अभियान की भव्य शोभायात्रा
बग्गी, घोड़े और डीजे के साथ निकली यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत — प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन
ललितपुर/उत्तर प्रदेश
अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव पत्रकार के नेतृत्व में “विशाल ऐतिहासिक नामदेव समाज जोड़ो अभियान सम्पूर्ण इंडिया प्रथम यात्रा” के अंतर्गत ललितपुर की पावन नगरी में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक निवृत्ति नामदास महाराज, पंढरपुर महाराष्ट्र रहे। गुरुवर के चरणों में महासभा एवं नामदेव समाज की ओर से बारंबार स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।
शोभायात्रा सेनामदेव मंदिर पर सत्यनारायण भगवान की कथा, भोले बाबा का रुद्राभिषेक एवं गुरुद्वारे में माथा टेका व संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की महाआरती की गई। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
भव्य शोभायात्रा नामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर सावरकर चौक, घंटाघर, इलाइट चौराहा होते हुए जनक कुंज पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में बग्गी, घोड़े, डीजे एवं रानी लक्ष्मीबाई का स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा में अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजबंधुओं के साथ सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें, युवा साथी एवं वरिष्ठजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस दौरान ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली विवेक जैन ने सुबह नामदेव मंदिर एवं नगर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं एवं यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया, जिससे आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य बनाया जा सके।
शोभायात्रा में आसपास के क्षेत्रों सहित विभिन्न जिलों, प्रदेशों एवं देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नामदेव समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आमजन ने भी यात्रा को भरपूर सहयोग एवं समर्थन दिया। नगर में जगह-जगह लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी एवं लंबरदार आशीष चौबे भी शामिल रहे
पुलिस प्रशासन का रहा सराहनीय सहयोग
भव्य शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय सहयोग रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा के मार्ग पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। पुलिसकर्मियों ने पूरी यात्रा के दौरान सक्रिय रहकर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। महासभा एवं आयोजन समिति की ओर से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं समस्त पुलिसकर्मियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन
शोभायात्रा के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समाजबंधुओं के साथ-साथ आमजन ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं, माताओं-बहनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। देश के विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों से पधारे नामदेव समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
महासभा पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, समाजबंधुओं, आमजन, अतिथियों तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, संगठन और आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर किए जाते हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें