तीन महीने में भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान नहीं आया तो इंदौर से भोपाल तक 50 हजार कांग्रेसजन निकालेंगे पदयात्रा : कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

तीन महीने में भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान नहीं आया तो इंदौर से भोपाल तक 50 हजार कांग्रेसजन निकालेंगे पदयात्रा : कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी

तीन महीने में भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान नहीं आया तो इंदौर से भोपाल तक 50 हजार कांग्रेसजन निकालेंगे पदयात्रा : जीतू पटवारी*

भोपाल, 
 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा जी द्वारा भोपाल मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर आयोजित 31 घंटे के उपवास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक, विधायक श्री नितेंद्र राठौर,  विजय चौरे, पूर्व संगठन महामंत्री  राजीव सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी  अरुण श्रीवास्तव, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष  मोनू सक्सेना सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 पटवारी ने कहा कि भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। पूर्व मंत्री  पी.सी. शर्मा जी ने भोपाल के मास्टर प्लान की मांग को लेकर उपवास किया है। इससे पहले व्यापारियों और विधायक श्री आरिफ मसूद जी ने भी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया है। कांग्रेस पार्टी ने समय-समय पर सरकार से भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान लागू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री से कांग्रेस पार्टी आग्रह करती है कि अगले तीन महीने के भीतर भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान जारी किया जाए। मास्टर प्लान के अभाव में शहरों का बेतरतीब विकास हो रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारी दोनों परेशान हैं।
 पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन महीने के भीतर भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान नहीं लाया गया और व्यापारियों तथा जनता की परेशानियां जारी रहीं, तो कांग्रेस पार्टी इंदौर से भोपाल तक 50 हजार लोगों के साथ पदयात्रा निकालेगी। यह पदयात्रा केवल मास्टर प्लान की मांग तक सीमित नहीं होगी, बल्कि प्रदेश में फैल रहे भ्रष्टाचार और बेतरतीब विकास के खिलाफ भी जनआंदोलन का रूप लेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से वोट लिए हैं और यदि जनता को मूलभूत सुविधाओं तथा व्यवस्थित विकास के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो यह जनता के साथ अन्याय है। कांग्रेस पार्टी जनता और व्यापारियों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज