फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया

इंदौर। 
 पुलिस के 'ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0' के तहत थाना विजयनगर पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी स्ट्राइक...म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार.,'’गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज खान, नदीम खान और सलमान मुल्तानी शामिल...बड़ा खुलासा, फ्रॉड के लिए इस्तेमाल करंट बैंक अकाउंट को ₹4,00,000 लाख की भारी भरकम रकम में बेचा गया था...बेचे गए म्यूल बैंक खातों से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजैक्शन आए सामने...साइबर ठगों को एटीएम, पासबुक और लिंक सिम कार्ड की रेडीमेड किट उपलब्ध कराता था गिरोह...अवैध कमाई के चक्कर में आरोपियों ने अपने खुद के बैंक खाते भी फ्रॉडिस्ट्स को कराए थे उपलब्ध.
_मप्र। इंदौर - साइबर और आर्थिक अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0' के तहत थाना विजयनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।विजयनगर पुलिस ने फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह साइबर ठगों को एक-एक करंट अकाउंट 4-4 लाख रुपये में बेचता था। आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों में ₹1 करोड़ 50 लाख से अधिक का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है। विजयनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विस्तृत साइबर और वित्तीय जांच शुरू कर दी है।_

मप्र। इंदौर - 'ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0' के तहत विजयनगर पुलिस लगातार संदिग्ध बैंक खातों, फर्जी सिम कार्ड्स और अवैध वित्तीय लेन-देन पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर दबिश देकर खजराना इलाके के रहने वाले तीन आरोपियों अरबाज खान , नदीम खान और सलमान मुल्तानी तीनो निवासी खजराना को गिरफ्तार किया गया।_
,,_प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह आरोपी साइबर फ्रॉड करने वाले ठगों को अन्य लोगों के नाम से संचालित बैंक खाते, एटीएम कार्ड और लिंक सिम कार्ड की पूरी किट उपलब्ध कराते थे।जांच में जो सबसे सनसनीखेज तथ्य सामने आया, वह यह था कि आरोपियों ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करने के लिए एक करंट बैंक अकाउंट को 4 लाख रुपये में बेचा था।इतना ही नहीं, जल्द और अवैध तरीके से पैसा कमाने के लालच में आरोपियों ने अपने स्वयं के बैंक खाते भी फ्रॉडिस्ट्स को सौंप दिए थे। पुलिस द्वारा खातों की तकनीकी जांच करने पर ₹1 करोड़ 50 लाख से भी अधिक के संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाए गए हैं। विजयनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खरीदारों व मददगारों की तलाश में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज