सिहोरा की ब्रज कॉलोनी में जुआ फड़ पर कुरवाई पुलिस की दबिश, 07 जुआरी पकड़े*
*नगदी एवं मोटरसाइकिल सहित करीब ₹1 लाख का मशरूका जप्त*
कुरवाई/ अशोक वैरागी
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशानुसार जुआ, सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरवाई पुलिस ने सिहोरा की ब्रज कॉलोनी में जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को मौके पर दबिश देकर पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं फड़ से ₹6,400/- नगद, 52 ताश के पत्ते तथा एक मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,00,400/- का मशरूका जप्त किया गया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में की गई।
*पुलिस को मिली थी जुआ खेलने की सूचना:*
थाना कुरवाई पुलिस टीम अपराध विवेचना के सिलसिले में सिहोरा फ्रीगंज क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ब्रज कॉलोनी, सिहोरा में जगदीश विश्वकर्मा के घर के सामने कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और 07 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए मौके पर पकड़ा।
*पकड़े गए
1. मनोज पिता जगदीश विश्वकर्मा, उम्र 28 वर्ष
2. माजिद पिता जाफर खाँ, उम्र 40 वर्ष
3. गोपाल पिता जगदीश विश्वकर्मा, उम्र 31 वर्ष
4. चैनसिंह पिता आनंदीलाल रैकवार, उम्र 33 वर्ष
5. जितेन्द्र पिता बाबूलाल रैकवार, उम्र 26 वर्ष
6. टीकाराम पिता उमराव रैकवार, उम्र 35 वर्ष
7. पवन पिता जगदीश विश्वकर्मा, उम्र 34 वर्ष
सभी निवासी फ्रीगंज सिहोरा, थाना कुरवाई, जिला विदिशा।
*जप्त
👉नगदी राशि : ₹6,400/-
👉ताश के पत्ते : 52
👉01 मोटरसाइकिल क्रमांक MP 40 BC 8191 : अनुमानित कीमत ₹94,000/-
👉कुल जप्त मशरूका : ₹1,00,400/-
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 490/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें