मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 23 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र की उन्नति के लिए कई जनकल्याणकारी पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। साथ ही, विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी होगा। आयुष विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के रजत जयंती ऑडिटोरियम में  होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार करेंगे।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री  विश्वास सारंग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री  चैतन्य काश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन के दौरान जनसामान्य को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ने के लिए एक विशेष आयुर्वेद प्रदर्शनी लगाई जाएगी और पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य संवर्धन के संदेश के साथ औषधीय पौधारोपण भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज