बासौदा की 23 गौशालाओं को मार्च 2026 तक कुल 5 करोड़ 51 लाख 59 हजार 108 रुपये की राशि जारी हुई
विदिशा,
जिले के बासौदा विकासखंड में निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण व बेहतर देखभाल के लिए मार्च 2026 तक 23 शासकीय-अशासकीय गौशालाओं को कुल 5 करोड़ 51 लाख 59 हजार 108 रुपये की राशि जारी की गई है
। राशि जारी करने का मुख्य उद्देश्य निराश्रित और बेसहारा गौवंश के भरण-पोषण तथा बेहतर देखभाल को सुनिश्चित करना है तथा गौवंश को चारा, भूसा और दाना उपलब्ध कराना, ताकि गौवंश को पर्याप्त आहार मिल सके। पानी, शेड और अन्य बुनियादी सुविधाओं का रखरखाव करना भी इसका मुख्यतम उद्देशय।
गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बासौदा विकासखंड की 23 ग्राम पंचायत की 23 गौशालाओं को यह राशि जारी की गई है जिसमें 18 शासकीय गौशाला और पांच अशासकीय गौशाला शामिल हैं। जिन 18 शासकीय गौशालाओं को राशि जारी हुई है उसकी ग्राम पंचायत वार जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत खमखेड़ा की श्री बाकी बांके बिहारी गौशाला को 1645480 रुपये, ग्राम पंचायत पुरवाई चक्क की श्री शिव नंदनी गौशाला को 2042890 रुपये, ग्राम पंचायत पिपराहा की श्री केशव वाटिका गौशाला को 1305170 रुपये, ग्राम पंचायत करौंदा कला की श्री कृष्ण गौशाला को 2139100 रुपए, ग्राम पंचायत पडरिया की मां दुर्गे खेड़ीधाम गौशाला को 1908530 रुपये, ग्राम पंचायत पवई की श्री बांके बिहारी गौशाला को 909550 रुपये, ग्राम पंचायत मासेर की हरिहर गौशाला को 2885500, ग्राम पंचायत पचपीपरा की ग्राम पंचायत गौशाला को 1966880 रुपए, ग्राम पंचायत गामाखर की ग्राम पंचायत गौशाला को 3765188 रुपये, ग्राम पंचायत बरेठ की माता मंदिर गौशाला को 2766480 रुपये, ग्राम पंचायत डिंडोली की श्री सांवरिया सेठ गौशाला को 2305160 रुपए, ग्राम पंचायत मूंडरा की श्री रघुवीर कृष्ण गौशाला को 3519040 रुपये, ग्राम पंचायत नेगमा पिपरिया की श्री गोकुलधाम गौशाला को 2478040 रुपये, ग्राम पंचायत रसूलपुर की श्री राधा रानी गौशाला को 2782400 रुपये, ग्राम पंचायत महागौर की श्री राधा रानी गौशाला को 1758040 रुपये, ग्राम पंचायत बरोद की श्री कृष्ण मदन गौशाला को 2238460 रुपए, ग्राम पंचायत मोरोडा की श्री भैरवनाथ गौशाला को 2947240 रुपये और ग्राम पंचायत चोरावर की गौशाला समिति को 168000 रुपये की राशि जारी हुई है।इसी प्रकार पांच अशासकीय गौशालाओं को भी राशि जारी हुई है की जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत बासौदा की दयोदय पशु सेवा केंद्र को 6080400 रुपये, ग्राम पंचायत जीवाजीपुर की रामानंद विश्वहितकारिणी गौशाला को 2097160 रुपये, ग्राम पंचायत मुरादपुर की श्री गोपाल कृष्ण गौशाला को 4835640, ग्राम पंचायत नेवली की आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला को 2095840 रुपए और ग्राम पंचायत बासौदा की श्री जगन्नाथ दास नौलखी गौशाला को 518920 रुपये की राशि जारी हुई है। जागरूक नागरिकों की मानें तो इतनी राशी आने पर एक भी गौमाता को रोड पर नहीं होना था बल्कि सैकड़ों की तादाद में गौमाता सड़क पर है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें