कट्टे की नोक पर ₹1.67 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार* *हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं लूट की नगदी ,बरामद - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 23 सितंबर 2026

कट्टे की नोक पर ₹1.67 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार* *हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं लूट की नगदी ,बरामद


देशी कट्टे की नोक पर ₹1.67 लाख की लूट का खुलासा, कुरवाई पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार* 

*हथियार, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं लूट की नगदी/बैंक जमा राशि बरामद

*लिफ्ट देने के बहाने बोलेरो में सवार होकर की थी लूट
कुरवाई/अशोक वैरागी 
अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण कुरवाई पुलिस ने राहजनी एवं हथियार के बल पर लूट की गंभीर वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं घटना के समय पहने गए कपड़े सहित लूट की राशि में से अधिकांश राशि बरामद/ट्रेस की गई है।
*लिफ्ट के बहाने बोलेरो में सवार हुए, हथियार दिखाकर की लूट:*
दिनांक 16 सितंबर 2026 को फरियादी दिनेश पिता रामसेवक मिश्रा, निवासी ग्राम मेहलुआ चौराहा, अपनी बोलेरो वाहन से फतेहपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने लिफ्ट मांगने के बहाने फरियादी की बोलेरो रुकवाई और उसमें सवार हो गए।
कुछ दूरी आगे जाने के बाद आरोपियों ने फरियादी को देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा मारपीट कर ₹1,67,000/- की राशि लूट ली। इसके बाद आरोपियों ने बोलेरो की चाबी झाड़ियों में फेंक दी और मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुरवाई में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 309(6) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस:*
घटना की गंभीरता को देखते हुए यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुरवाई के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से घटना से जुड़े संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की।

लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने दिनांक 19 सितंबर 2026 को दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उनके द्वारा लूट की वारदात में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:
1. शिवम पिता बलवंत सिंह यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम चंदवारा/दिनारा, थाना दिनारा, जिला शिवपुरी (म.प्र.)।
2. देवेश पिता रामसिया विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम ठिकाऊ, थाना धीरपुरा, जिला दतिया (म.प्र.), हाल निवासी अशोका होटल के पास, ग्राम दिनारा, जिला शिवपुरी।
*आरोपी शिवम का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड : पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम के विरुद्ध पूर्व में निम्न प्रकरण पंजीबद्ध हैं—*
👉थाना सिविल लाइन, जिला दतिया — अपराध क्रमांक 273/2020, धारा 302, 201, 120(बी), 34 भादवि।
👉थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर — अपराध क्रमांक 253/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
👉थाना बहादुरपुर, जिला अशोकनगर — अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
👉थाना कुरवाई, जिला विदिशा — अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 309(6), 238 बी.एन.एस. एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।
*लूट की राशि सहित हथियार एवं वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद : पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई—*
👉01 देशी कट्टा, 315 बोर, चालू हालत में।
👉02 जिंदा कारतूस।
👉बैंक में जमा ₹1,60,000/- की रसीद/पासबुक।
👉₹3,200/- नगद।
👉आरोपी देवेश से ₹3,900/- नगद।
👉01 नीले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट MP07 NE 9548 लगी हुई थी। वाहन का वास्तविक नंबर MP07 Z4 7177 है।
👉घटना के समय पहने गए कपड़े।
👉एप्पल एवं वनप्लस कंपनी के मोबाइल फोन।
👉इस प्रकार कुल ₹1,67,100/- की राशि बरामद की गई है।
*आर्म्स एक्ट की धाराओं का किया गया इजाफा:*
प्रकरण में धारा 309(6), 238 बी.एन.एस. के साथ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है। दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज