इंदौर में गूंजी छात्रों की आवाज
राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा-रोजगार और भर्ती के मुद्दे उठे
इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों ने सरकारी भर्तियों में देरी और 13 प्रतिशत पदों पर भर्ती रोके जाने सहित कई समस्याएं सामने रखीं। छात्रों ने नर्सिंग शिक्षा, परीक्षा परिणाम और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े सवाल भी उठाए।
छात्रों के सवालों पर राहुल ने रखी बात
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी सवाल पूछते हैं और शिक्षा तथा रोजगार से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उनके सवालों और समस्याओं को महत्व देने की बात कही। उन्होंने मध्यप्रदेश के शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने की पेशकश भी की।
कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का पांचवां आयोजन था। इससे पहले कोटा, प्रयागराज, देहरादून और पुणे में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें