18 को युवा संगम, रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन नामी कंपनी आयेंगी मेला में - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

18 को युवा संगम, रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन नामी कंपनी आयेंगी मेला में

कुरवाई में  18 को युवा संगम, रोजगार एवं स्वरोजगार मेला का आयोजन

 विदिशा,   युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे साक्षात्कार, स्वरोजगार योजनाओं और ऋण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 18 सितम्बर  को अजीविका भवन, जनपद पंचायत कुरवाई, जिला विदिशा में किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

युवा संगम के माध्यम से जिले के युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार, अप्रेन्टिसशिप तथा स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न अवसरों और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में आयोजित रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए उपस्थित आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे तथा पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रोजगार मेले में पुखराज भोपाल, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एलआईसी विदिशा, एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान विदिशा, होम हेल्प सेंटर रायसेन, समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड, श्रीजी इंटरप्राइजेस, पुष्कल, यशस्वी ग्रुप, वर्ल्ड क्लास, संजीरा भोपाल, सुपर मंडीदीप, ट्राइडेंट, मैग्नम ग्रुप भोपाल, 108 कॉल सेंटर भोपाल, वर्धमान फैब्रिक्स भोपाल, परी होम हेल्थ केयर भोपाल, गणेशा होम हेल्थ केयर इंदौर, स्टॉप सॉल्यूशन सहित अन्य संस्थानों एवं कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर युवाओं से संवाद एवं चयन प्रक्रिया में सहभागिता करेंगे।

स्वरोजगार योजनाओं और ऋण की भी मिलेगी जानकारी

कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार एवं उद्यमिता संबंधी योजनाओं की जानकारी भी युवाओं को दी जाएगी। इच्छुक युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए उपलब्ध योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा ऋण सुविधा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इससे युवा नौकरी के साथ-साथ स्वयं का रोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के विकल्पों से भी परिचित हो सकेंगे।

10वीं पास से अधिक योग्यता वाले युवा ले सकेंगे भाग

युवा संगम में शामिल होने के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या उससे अधिक होना आवश्यक है। आवेदकों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप के इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र एवं अंकसूची अनिवार्य रूप से साथ लाने के लिए कहा गया 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज