्*गंजबासौदा शहर पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, 5 आरोपी धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार*
गंजबासौदा ,
अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी द्वारा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर निरीक्षक संजय वेदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है।
*संदिग्ध अवस्था में मिले 5 व्यक्तियों पर कार्रवाई:*
पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पूछताछ एवं मौके की परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर निम्न 5 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई—
1. मोनू उर्फ टीकाराम पिता पर्वत सिंह कुशवाह, उम्र 18 वर्ष, निवासी लाल पठार, गंजबासौदा।
2. विकास उर्फ मोटू पिता खूबसिंह रैकवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी फ्रीगंज, बासौदा।
3. साहिल रघुवंशी पिता दिलीप सिंह रघुवंशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी ब्लॉक ऑफिस के सामने, गंजबासौदा।
4. आकाश अहिरवार पिता हरगोविन्द अहिरवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी विशंभरा कॉलोनी, गंजबासौदा।
5. नीलेश पंथी पिता हल्केराम पंथी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हथौड़ा।
पुलिस द्वारा सभी 5 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विदिशा पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें