छोटी छोटी खबरें,,
21 हजार महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर, तीन साल में 6.26 लाख नाम घटे
भोपाल। मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में हितग्राहियों की संख्या लगातार घट रही है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच करीब 21 हजार 150 महिलाओं के नाम सूची से कम हुए हैं। योजना शुरू होने के बाद तीन वर्षों में यह संख्या करीब 6.26 लाख तक पहुंच गई है। फिलहाल नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया बंद बताई जा रही है। पात्रता की उम्र और अन्य शर्तों के आधार पर नाम हटाए जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश में लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध है। आवेदक परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर जाकर राज्य का चयन कर लर्नर लाइसेंस सेवा के माध्यम से आवेदन कर सकता है। दस्तावेज, शुल्क और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल
इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों की तैयारियों के बीच प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी बढ़ने के संकेत हैं।
अशोकनगर में दर्दनाक हादसा
अशोकनगर जिले के विक्रमपुर गांव में कुएं में डूबने से चार सगे भाइयों की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वेटिंग शिक्षकों की फिर भूख हड़ताल
भोपाल के नीलम पार्क में वर्ग-2 और वर्ग-3 के वेटिंग शिक्षक पदवृद्धि की मांग को लेकर फिर आंदोलन पर हैं। अभ्यर्थियों ने रिक्त पद बढ़ाने की मांग की है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें