मूर्ति कलाकार दुर्गा प्रतिमाओ को अंतिम रूप देते हुए
ग्यारसपुर। नवरात्रि पर्व को लेकर ग्यारसपुर में दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। कलाकार और मूर्तिकार बृजेश प्रजापति करीब तीन महीने की मेहनत के बाद 64 दुर्गा प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हैं। प्रतिमाओं का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, अब इनमें रंग-रोगन और सजावट का कार्य शेष है।
मूर्तिकार बृजेश प्रजापति ने बताया कि एक प्रतिमा तैयार करने में करीब 2,000 से 2,800 रुपए तक का खर्च आ रहा है। इस बार सुतली, लकड़ी सहित मूर्ति निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री के दाम बढ़ने से लागत भी बढ़ गई है। इसके बावजूद कलाकार पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं।दो
ग्यारसपुर और आसपास के गांवों में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। कलाकारों के अनुसार क्षेत्र में हर वर्ष करीब 300 प्रतिमाएं तैयार कर आसपास के गांवों में झांकियों और पंडालों में स्थापित की जाती हैं। ग्यारसपुर में करीब चार स्थानों पर मूर्ति निर्माण का कार्य किया जाता है।
वर्तमान में अधिकांश प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं और कलाकार अंतिम सजावट में जुटे हैं। जल्द ही रंग-रोगन पूरा होने के बाद प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को स्थापना के लिए सौंप दी जाएंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें