नटेरन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद के खिलाफ पोस्टर, खाद और रोजगार के मुद्दे उठाए - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 8 सितंबर 2026

नटेरन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद के खिलाफ पोस्टर, खाद और रोजगार के मुद्दे उठाए

नटेरन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सांसद के खिलाफ पोस्टर, खाद और रोजगार के मुद्दे उठाए

विदिशा। नटेरन क्षेत्र में किसानों और स्थानीय लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में क्षेत्र की सांसद के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्हें किसानों की समस्याओं के बीच “लापता” बताया गया है।
पोस्टर में किसानों की अनाज खरीदी के समय आने वाली परेशानियों, डीएपी और यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने तथा खाद सामग्री की कालाबाजारी जैसे मुद्दे उठाए गए हैं। इसके अलावा नटेरन क्षेत्र में रोजगार से संबंधित किसी बड़े उद्योग के नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।
पोस्टर में किसानों एवं क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि की सक्रियता पर सवाल उठाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज