पूर्व विधायक ने उठाई मांग बीना से भोपाल तक चलने वाली यात्री गाड़ियों में जनरल कोच बढ़ाये जायें पूर्व विधायक निशंक जैन
विदिशा /गंजबासौदा
कभी नगर में एक साथ चार चार सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ियों की सौगात देने वाले पूर्व विधायक निशंक जैन ने फिर से जनता की सुविधाएं बढ़ाने रेलवे चेयरमैन,सहित बोर्ड कौन पत्र लिखा है
माननीय रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मांग है ---
भारी भीड़ होने से रोज बीना से भोपाल के बीच हजारों यात्री अपडाऊनर यात्रा करते हैं लोगों को जगह तक नहीं मिलती बच्चे परेशान होते हैं छात्र परेशान होते है भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस (22161/62) में रोज का यही हाल है।जनरल डिब्बे में पैर रखने की जगह नहीं है। छात्र, महिलाएं, बुजुर्ग, कर्मचारी सभी अत्यधिक भीड़भाड़ में अमानवीय स्थिति में यात्रा करने को मजबूर हैं।भीड़ से बचने के लिए मजबूरन आम यात्रियों को SLR, AC और 2S (Second Sitting) कोच में चढ़ना पड़ता है,
जिसके बाद TTE से बहस और जुर्माने की स्थिति बनती है।क्या आम आदमी को सम्मानजनक यात्रा करने का हक नहीं है?मेरी माननीय रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मांग है -
1. राज्यरानी एक्सप्रेस में कम से धकम 3 अतिरिक्त जनरल / 3 Second Sitting कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएं।
पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन गंजबासौदा
बासौदा विधानसभा 146 बासौदा क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग को लेकर पूर्व विधायक निशंक जैन ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं CEO को पत्र लिखकर दमोह–भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस अतिरिक्त 2S (सेकंड सीटर) एवं 03 जनरल कोच स्थायी रूप से बढ़ाने की मांग की है
पत्र में यात्रियों की भारी भीड़, विशेषकर छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं नौकरी-पेशा यात्रियों को हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए रेलवे से जनहित में तत्काल आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास पूर्व विधायक निशंक जैन द्वारा समय समय पर करते रहते हैं ,,
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें