बीच चौराहे पर किन्नरों का हंगामा जहर की पुड़िया लेकर दो घंटे तक जाम , पुलिस की मौजूदगी में खाई चूहामार ,, - topstarnews

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 26 अगस्त 2026

बीच चौराहे पर किन्नरों का हंगामा जहर की पुड़िया लेकर दो घंटे तक जाम , पुलिस की मौजूदगी में खाई चूहामार ,,

जहर की पुड़िया लेकर दो घंटे तक हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में खाया जहर; नागरिकों ने मचाया शोर तब अस्पताल पहुंचाए गए जहां  प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विदिशा रिफर कर दिया गया है।
गंजबासौदा क ई दिनों  से चला आ रहा किन्नर समुदाय का विवाद अब सड़क पर आ गया कुछ ही दिन पूर्व समुदाय के दो गुटों ने भी थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई थी एक दूसरे पर आरोप लगे आरोप भी हैरान करने वाले कुछ किन्नर का कहना था की उन्होंने एक डाक्टर द्वारा थर्ड जेंडर चेंज करवाया है ,,वो भी मोटी रकम देकर आखिर पुलिस उस डाक्टर पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही चर्चा में है क्या बेरोज़गारी इतनी बड़ी ग ई की लोगों को कमाने के लिए कुछ भी करना पड़े सोचनीय है और मंथन की जरूरत है ,,
किन्नर समुदाय के आपसी विवाद के बाद जय स्तंभ चौक पर दो किन्नरों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खुलेआम जहर खाने की धमकी देते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन आरोप है कि कोई जिम्मेदार पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
हैरानी की बात यह रही कि किन्नरों के हाथ में जहर की पुड़िया होने के बावजूद पुलिस ने उसे हटाने का प्रयास नहीं किया। दोनों ने चक्काजाम किया, जिससे चारों ओर यातायात प्रभावित रहा और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि दोनों किन्नरों ने जहर खा लिया। इसके बाद भी पुलिस तत्काल सक्रिय नहीं हुई। जहर खाते देख मौके पर मौजूद नागरिकों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रिक्शे से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का उपचार जारी है।
पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और नगर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब दो लोग खुलेआम जहर खाने की धमकी दे रहे थे और चक्काजाम कर रहे थे, तब जिम्मेदार अधिकारी समय रहते मौके पर क्यों नहीं पहुंचे?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

पेज