आवेदकों से सीधे संवाद कर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विदिशा,
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत बासौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घटेरा के नवीन पंचायत भवन में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बासौदा विधायक हरिसिंह रघुवंशी एवं कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ग्रामीणों और आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विधायक हरिसिंह रघुवंशी एवं कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आवेदकों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को सुना। इस सहज और आत्मीय संवाद से ग्रामीणों ने बिना किसी संकोच के अपनी मूलभूत समस्याएं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी ली तथा जिन प्रकरणों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया गया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
संवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मूलभूत सुविधाओं, शासकीय योजनाओं का लाभ, सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, पेंशन, राजस्व सहित अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में आवेदन एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया एवं संबंधित विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन मिलकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद का उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने गंजबासौदा क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण
शासकीय सेवाओं एवं विकास कार्यों का लिया जायजा, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने शुक्रवार को गंजबासौदा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों को प्रदाय की जा रही शासकीय सेवाओं एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर सर्वप्रथम ग्राम लगधा पहुंचे, यहां उन्होंने हाई स्कूल एवं सहकारी समिति का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम कस्बा बागरोद पहुंचकर वेयरहाउस तथा कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला सहकारी बैंक एवं तहसील कार्यालय भवन का भी अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर गुप्ता ने पंचायत भवन में स्थानीय उद्यमियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही आदान विक्रेताओं द्वारा बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ग्राम घटेरा भी पहुंचे, यहां उन्होंने जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
घटेरा ग्राम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल योजना के अंतर्गत प्रदाय पेयजल सुविधाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, कृषि साख सहकारी समिति, पशु चिकित्सालय एवं आरोग्यम् केंद्र का निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भ्रमण के अंत में कलेक्टर ने संबंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे निरीक्षण कार्यों एवं अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा के लिए कलेक्टर का मैदानी दौरा, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
अभियान के तहत निर्धारित किए गए समस्त बिंदुओं पर आज कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने गंजबासौदा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीण नागरिकों को योजनाओं की लाभ प्राप्ति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो के संबंध में बिंदुओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य है सीएम हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई में प्राप्त भ्रमण क्षेत्र की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज भ्रमण क्षेत्र के लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण। अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा के लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण। न्यायालयीन आदेश होने के उपरांत भी राजस्व अभिलेखों में अमल नहीं होने संबंधी लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण। सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी का निर्माण सुनिश्चित करना। सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड का निर्माण सुनिश्चित करना। समग्र आईडी की ई केवायसी तथा आधार कार्ड निर्माण अपडेशन के प्रकरणों का निराकरण। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को आवास उपलब्धता की समीक्षा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल की उपलब्धता तथा टंकी निर्माण की स्थिति की समीक्षा। आंगनवाड़ी का निरीक्षण एवं कुपोषण से मुक्ति हेतु आंगनवाड़ी में बच्चों के वजन और ऊँचाई के मापन की स्थिति। स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण एवं वहाँ डॉक्टर्स, पेरामेडिकल स्टॉफ, दवाएं, उपकरण आदि की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रदाय की स्थिति की जांच। स्कूल, कॉलेज का निरीक्षण एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति और अध्ययन की गुणवत्ता का निरीक्षण। क्षेत्र में खाद-बीज एवं अन्य आदानों की उपलब्धता की समीक्षा। स्थानीय राशन की दुकान का निरीक्षण एवं आम जनता से फीडबैक लेना। विभिन्न शासकीय परिसंपत्तियों जैसे - सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध, जलजीवन मिशन अंतर्गत निर्मित संरचनाऐं, भवन, खेत, फसल आदि की स्थिति का निरीक्षण। शासकीय संस्थाओं जैसे - आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, प्राथमिक सहकारी समिति, तहसील, कृषि उपज मण्डी, मदिरा दुकान, पुलिस थाना, लोक सेवा केन्द्र,शासकीय देवस्थान, औद्योगिक क्षेत्र आदि का निरीक्षण। खाद-बीज की दुकानध्एजेन्सी, गैस गोदाम, पेट्रोल पम्प, विस्फोटकध्पटाखा लायसेंस धारियों की दुकानेंध्गोदाम, अधिकृत शस्त्र विक्रेताओं की डीलरशिप, निजी विदयालय आदि का निरीक्षण। क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति एवं अपराध नियंत्रण के विषय में समीक्षा। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनध्दिव्यांग पेंशन आदि का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं, इसकी समीक्षा एवं अन्य ऐसी स्थानीय प्रमुख बड़ी समस्याएं शिकायतें, चुनौतियां, जिनको लेकर स्थानीय जनसमुदाय प्रशासन से शीघ्र निराकरण की अपेक्षा करता है, उनका चिन्हांकन एवं समाधान करना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें